• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

लखनऊ में सजेगा जनजातीय संस्कृति का भव्य उत्सव, 12 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और कला की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। जी हां, लोकनायक बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 23 से 26 नवंबर तक गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में भव्य जनजातीय गौरव पखवाड़ा एवं अंतरराष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस चार दिवसीय आयोजन में देश के 12 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार अपनी लोककलाओं, नृत्यों और संगीत से दर्शकों का मन मोहेंगे। खास बात यह है कि इस उत्सव में आम लोगों को निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।

-निःशुल्क प्रवेश: उत्सव के दौरान यूपी दर्शन पार्क में दर्शकों को बिना किसी शुल्क के प्रवेश मिलेगा।

-सांस्कृतिक यात्रा: पहले दिन 1090 चौराहे से सांस्कृतिक समागम यात्रा निकाली जाएगी।

-लोकसंस्कृति की झलक: 12 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां देंगे।

-विदेशी कलाकारों की भागीदारी: 25 और 26 नवंबर को कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

-हस्तशिल्प की खरीदारी: उत्सव में 70 से अधिक हस्तशिल्प स्टॉल लगाए जाएंगे।

उत्सव में जनजातीय साहित्य, लोककला और विभिन्न बोलियों को समर्पित विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। पुस्तक स्टॉल के माध्यम से लोगों को जनजातीय साहित्य से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 'धरती आबा' नाटक का मंचन और जनजातीय समाज से जुड़े विषयों पर संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का समय

-सुबह 11 बजे से शिल्प मेला।

-शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह आयोजन जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को करीब से जानने का विशेष अवसर बनेगा।