• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सीएम योगी ने विद्यार्थियों के खाते में भेजी 297 करोड़ की छात्रवृत्ति

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के लिए लगातार कार्य करती आई है और आज भी निरंतर इसी कड़ी में काम कर भी रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की, जी हां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में डीबीटी यानि की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लगभग 5 लाख छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि भेजी।

Image

इस वर्ष सरकार ने पहली बार वित्तीय वर्ष 2025-26 से सितंबर महीने में ही छात्रवृत्ति वितरण की शुरुआत की है। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि पहले छात्रवृत्ति वितरण में भेदभाव और गड़बड़ियाँ होती थीं। वर्ष 2016-17 में तो कई अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति तक हड़प ली गई थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है।

Image

उन्होंने बताया कि अब 62 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति मिल रही है। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले छात्रों को वर्ष के अंत में छात्रवृत्ति मिलती थी, लेकिन अब यह वर्ष में दो बार दी जाती है। यह सरकार की नई और पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है। साथ ही साथ उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों से अपील की कि वे नियमित रूप से स्कूल जाएँ और पढ़ाई करें, क्योंकि शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव है।

Image