• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

शामली के ऊन स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुआ कैंप

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

शामली के ऊन स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कैंप में अनेक स्टाल लगाए गये जिनमें आत्मनिर्भरता और स्वास्थ्य जागरूकता से सम्बंधित स्टाल थे सकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जानकारी देने हेतु यह शिविर लगया गया था सोमवार को लगाए गए इस केम्प का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह ने किया 

स्वास्थ्य से जुड़े स्टाल पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया  इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए भी स्टाल था जिसमें देविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिटटी की प्रतिमाएं प्रदर्शित की महिलाओं ने बताया कि भारत भूमि उत्सवों एवं पर्वों की भूमि है जहाँ पूरे वर्षभर कोई न कोई पर्व त्यौहार एक के बाद एक आता ही रहता है 

अभी नवरात्र, दशहरा, सरस्वती पूजन, दुर्गा पूजा, दीपावली, गोवर्धन, धनतेरस और भैयादूज जैसे अनेक पर्वों का मौसम आ गया है इस अवसर पर लोग अपने अपने घरों में धार्मिक प्रतिमाओं को स्थापित करते हैं और विभिन देवी देवताओं की मूर्तियाँ खरीदते हैं समूह की महिलाओं ने जानकारी दी कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए वे सब भी पर्यावरण अनुकूल मिटटी की मूर्तियाँ बनायेंगी उनके द्वारा बनाए गए सामान आस पास के जनपदों में बिकने जाता है ब्लॉक स्तर पर लगने वाले इस तरह के शिविर लोगों को तो जागरूक करते ही हैं इसके साथ ही ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा भी देते हैं