अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का आस्था का केंद्र है। जहां अपने आराध्य के दर्शन और आरती करने देस-विदेश श्रद्धालु पहुंचते है। ठंड हो या बरसात, यहां हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहता है। आस्था को ध्यान में रखते हुए ठंड के मौसम में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन और आरती के समय में कुछ बदलाव किए हैं। रामलाल के दर्शन और आरती का नया समय 23 अक्टूबर से लागू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अब मंदिर के कपाट सुबह 7 बजे खुलेंगे, जबकि पहले सुबह 6:30 बजे खुलते थे। वही रात में कपाट बंद करने का समय रात 9:30 बजे ही है। बात करें आरती की, तो मंगला आरती अब सुबह 4:30 बजे होगी, जो सुबह 4 बजे होती थी। श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे की बजाय 30 मिनट की देरी से यानी सुबह 6:30 बजे, भोग आरती दोपहर 12 बजे, जबकि रात्रि भोग आरती का नया समय अब रात 9:30 बजे हो गया है। बता दें इस बदलाव से पुजारियों और श्रद्धालुओं दोनों को सुविधा होगी।
Subscribe our newsletter to get the best stories into your inbox!
🍪
We value your privacy
We use cookies to improve your browsing experience, understand website
traffic, and provide relevant content. You can accept all cookies,
reject optional cookies, or manage your preferences.