• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

बरेली की फरहाना और मुदाबाद की नरगिस दोनों ने की घर वापसी..

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

उत्तर प्रदेश के बरेली से घर वापसी का मामला प्रकाश में आया है, जहां एक मुस्लिम युवती फरहाना ने सनातन धर्म अपना लिया। इसके बाद उसने अपना नाम पल्लवी रख लिया। इसी के साथ उसने अपने प्रेमी धर्मवीर के साथ सात फेरे लिए।

क्या है पूरा मामला मामला
कुछ यूं है कि रामपुर में मिलक के गांव करपड़िया पांडेय की रहने वाली फरहाना करीब 6 माह पहले चंडीगढ़ की एक कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान वहां उसकी मुलाकात एक लड़के से होती है। दोनों में जान पहचान होती है और पता चलता है कि उसका नाम धर्मवीर है और वह शाही गांव के कुल्छा गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे तो दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गई औऱ दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

दोनों काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट करते रहे। फिर शादी करने का फैसला किया। हालांकि, फरहाना का मजहब इसके आड़े आ रहा था। दोनों ने अपने-अपने परिजनों को मनाने की काफी कोशिशें की, लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं हो रहे थे। हालांकि, दोनों ने पहले से ही एक-दूजे का होने की ठान रखी थी और इसी के चलते फरहाना अपना घर छोड़ कर प्रेमी के पास चली आई।

इसके बाद हिन्दू संगठनों की मदद से दोनों एक आश्रम में गए, जहां वैदिक रीति रिवाजों के साथ फरहाना की घर वापसी कराई गई। इसी के साथ फरहाना ने अपना नाम बदलकर पल्लवी रख लिया। धर्मवीर ने पल्लवी की मांग भरी और सात फेरे लिए। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई। शादी के बाद फरहाना उर्फ पल्लवी ने कहा कि उसे इस्लाम की तीन तलाक और हलाला जैसी कुरीतियां पसंद नहीं थीं। लेकिन अपने हिन्दू प्रेमी के साथ शादी के बाद वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

नरगिस बनी मानसी
इस बीच मुरादाबाद की रहने वाली नरगिस ने भी सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है। 11 मई को अपने हिन्दू प्रेमी से शादी करने के लिए घर से फरार हो गई और शादी करने के बाद थाने पहुंच गई। अपने साथ वकील लेकर थाने पहुंची युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपना लिया है।