कलियुग में संगठन ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति – आलोक कुमार जी
शिमला। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त जिला महासू के सैंज खंड में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। गोष्ठी का शुभारंभ अतिथि परिचय, तत्पश्चात् गीत से हुआ।
मुख्य वक्ता आलोक कुमार जी ने महर्षि वेद व्यास द्वारा रचित ग्रंथों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कलियुग में संगठन शक्ति का विशेष महत्व है। वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ. हेडगेवार जी द्वारा समाज को संगठित करने के उद्देश्य से की गई थी। विभाजन के समय संघ स्वयंसेवकों ने 3000 से अधिक राहत शिविरों का संचालन किया, जिनके माध्यम से समाज सेवा का कार्य किया गया।
परिवर्तन के विषयों को समाज तक लेकर जा रहा है। उन्होंने परिवार संस्था को सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि यदि आगामी 10-15 वर्षों में पंच परिवर्तन पर प्रभावी कार्य हुआ तो भारत अखंड और संगठित राष्ट्र के रूप में और अधिक सशक्त बनेगा।
गोष्ठी के अंत में जिज्ञासा समाधान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित बंधु-भगिनियों ने अपने प्रश्न रखे। संगोष्ठी में 300 से अधिक प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया।
Subscribe our newsletter to get the best stories into your inbox!
🍪
We value your privacy
We use cookies to improve your browsing experience, understand website
traffic, and provide relevant content. You can accept all cookies,
reject optional cookies, or manage your preferences.