जापान के नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारत के लिए शनिवार का दिन बेहद शानदार रहा। जी हां, कबड्डी के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को दोहरी खुशी दी। पहले भारतीय महिला टीम ने ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद पुरुष टीम ने भी ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
कबड्डी
में भारत का डबल गोल्ड
बता दें, पुरुष कबड्डी टीम के लिए फाइनल मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और ईरान पर लगातार दबाव बनाए रखा। कड़े मुकाबले के बाद भारत ने 40-34 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में अपना नौवां स्वर्ण पदक जीता है। पुरुष कबड्डी को 1990 से एशियाई खेलों में शामिल किया गया है और तब से भारत इस खेल में लगातार मजबूत प्रदर्शन करता आया है।
नागोया
में भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने दक्षिण कोरिया, जापान, बांग्लादेश, चीनी ताइपे और
थाईलैंड को हराया। सेमीफाइनल में भारत ने थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह
बनाई थी।
महिला
टीम ने भी फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक
जीता। महिला कबड्डी को 2010 के ग्वांग्झू एशियाई खेलों में शामिल किया गया था।
इसके बाद भारतीय महिला टीम ने इस खेल में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।



