• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पीएम के आह्वान पर मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

पीएम के आह्वान पर मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश


देहरादून, उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन बचत के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एक सकारात्मक पहल की। जी हां, गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम के बाद कृषि मंत्री ने सरकारी वाहन की जगह स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को सादगी और ईंधन संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अनावश्यक ईंधन खर्च से बचे और संसाधनों का सही उपयोग करे।


उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि छोटी दूरी के लिए दोपहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन और साझा वाहनों का अधिक इस्तेमाल करें। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।


कृषि मंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी स्थानीय कार्यक्रमों और नजदीकी दौरों में अधिकतम दोपहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे और लोग भी ईंधन बचत के लिए प्रेरित हों।