• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अब लंदन की थाली में होगा सहारनपुर का 'रामकेला' आम

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

ब लंदन की थाली में होगा सहारनपुर का 'रामकेला' आम  

 

उत्तर प्रदेश सहारनपुर  ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए सहारनपुर की मिट्टी की सौंधी खुशबू और रामकेला आम का खट्टा-मीठा स्वाद अब सात समंदर पार लंदनवासियों की थाली में पहुंचेगा। भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद का परचम एक बार फिर विदेशों में लहराने लगा है। दुनियाभर में अपने बेहतरीन स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर सहारनपुर के रामकेला आम की पहली खेप लंदन के लिए रवाना कर दी गई।


सहारनपुर से 1200 किलो रामकेला आम को विशेष प्रोसेसिंग के बाद हवाई मार्ग से भेजा गया। यह आम अपने खास अचार के स्वाद के लिए दुनियाभर में पसंद किया जाता है। सहारनपुर का आम केवल स्वाद ही नहीं, अपितु भारत की संस्कृति और परंपरा का संदेश भी विदेशियों तक पहुंचा रहा है। दशहरी, लंगड़ा और चौसा जैसे आम की किस्मों के साथ अब रामकेला आम भी विदेशी बाजारों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।


अमेरिका, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, स्वीडन और यूएई जैसे देशों में सहारनपुर के आम की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। मैंगो पैक हाउस में आम को निर्यात से पहले अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रोसेस किया जाता है। पहले आम की सफाई की जाती है। फिर इसे ठंडे पानी में रखा जाता है। इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया वीएचटी (Vapor Heat Treatment) होती है, जिसमें आम को भाप से उपचारित किया जाता है। इस प्रक्रिया से आम लम्बे समय तक ताजा और सुरक्षित रहता है। ठंडा करने के बाद आम को चार-चार किलो के आकर्षक पैकेट में पैक कर विदेश रवाना किया जाता है।


जहां देश में आम की कीमत सामान्य रहती है, वहीं विदेशों में इसकी जबरदस्त मांग के चलते बागवानों और किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, अपितु'आत्मनिर्भर भारत' का सपना भी साकार हो रहा है।  सहारनपुर का यह कदम न मात्र अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बना रहा है अपितु भारतीय संस्कृति, स्वाद और गुणवत्ता की विजय यात्रा है। जल्द ही अन्य देशों में भी सहारनपुर का रामकेला अपने स्वाद का जादू बिखेरेगा।