• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित मुगल गॉर्डन का नाम अमृत उद्यान हुआ, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी उद्घाटन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन का नाम बदलकर अब अमृत उद्यान हो गया है। अमृत महोत्सव के तहत इसका नाम बदला गया है। इस गार्डन में कई तरह के खूबसूरत फूलों को एक साथ देखा जा सकता है। हर साल वसंत के मौसम में यह आम जनता के लिए खोला जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 जनवरी को उद्यान उत्सव की शुरुआत करेंगी। आम लोगों इस खूबसूरत उद्यान का दीदार 31 जनवरी से कर पाएंगे। पप्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत उद्यान में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए कई जरूरी बदलाव किए गए हैं, जैसे- सभी पौधों के पास क्यूआर कोड लगाया जाएगा। जिसे स्कैन करके उस पौधे से जुड़ी सारी जानकारी आप ले सकेंगे। इसके साथ ही 20 प्रोफेशनल्स भी तैनात किए जाएंगे, जो यहां आने वाले को गार्डन के बारे में जरूरी जानकारियां प्रदान करेंगे।

आपको बात दें कि आम जनता के लिए पहली बार भारत देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इस उद्यान को खुलवाया था।