• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

विश्व कल्याण की भावना रखता है सनातन धर्म', धर्म जागरण के लिए समर्पण का भाव होना जरूरी- चंपत राय

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 विश्व हिन्दू परिषद गोरखपुर महानगर की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण और रामोत्सव कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने कहा, सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है जो विश्व कल्याण और विश्व बन्धुत्व की भावना रखता है। जिसे सुरक्षित रखने के लिए जहां समय- समय पर धर्म जागरण की आवश्यकता है। वहीं, धर्म जागरण के लिए समर्पण का भाव होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा, आज के परिवेश में लोग अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों के भरोसे छोड़ देते है। ऐसी दशा में बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित रह जाते है। ऐसे में उन्हें अपने इतिहास और धर्म की व्यवस्थित जानकारी नहीं हो पाती।

ऐसे युवाओं को अपने सनातन के इतिहास और धर्म की जानकारी के लिए धर्म जागरण जरूरी है। वह तभी संभव हो सकेगा जब सबके मन के समर्पण का भाव हो। कहा कि किसी भी देश के युवा ही उस देश के भविष्य होते है। लिहाजा युवाओं में समर्पण का भाव जगाना होगा। युवाओं को प्रेरित करते हुए प्रभु श्रीराम का अनुसरण करने आवाह्न किया।