• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सुमना घाटी में वैज्ञानिकों को मिले 53 करोड़ साल पुराने जीवन के संकेत

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के चमोली जिले में चीन सीमा के पास स्थित सुमना घाटी से वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। जी हां लखनऊ स्थित बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) की टीम को यहां करीब 52 करोड़ साल पुराने यानी कैंब्रियन काल के जीवन के संकेत मिले हैं। वैज्ञानिकों को यहां एक खास तरह के समुद्री जीव ट्राइलोबाइट के पंजों के निशान मिले हैं, जो दिखने में काकरोच जैसे होते थे। इसके अलावा टीम को केंचुए जैसे आदिम समुद्री जीवों के भी निशान मिले हैं। यह खोज बताती है कि आज जिस हिमालय क्षेत्र को हम पहाड़ों से घिरा देखते हैं, वहां कभी समुद्र था और उसमें जीवन मौजूद था।

यहां मिला 52 करोड़ साल पुराना राज, पूर्वजों के खुलेंगे चौंकाने वाले रहस्य,  देखें PHOTOS - News18 हिंदी

यहां मिला 52 करोड़ साल पुराना राज, पूर्वजों के खुलेंगे चौंकाने वाले रहस्य,  देखें PHOTOS - News18 हिंदी

वैज्ञानियों की यह टीम इन दिनों हिमालय की नीती, मलारी और सुमना घाटियों में पुराने जीवन और जीवाश्मों की खोज में जुटी है। डॉ. हुकुम सिंह और डॉ. रणवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने सुमना घाटी में 15 दिन के अध्ययन के दौरान यह खोज की। हालांकि ट्राइलोबाइट के पूरे जीवाश्म नहीं मिले हैं, लेकिन उनके चलने से बनी खरोंचें और जमीन में खुदे बिल जैसे कई संकेत जीवाश्म (ट्रेस फॉसिल्स) जरूर मिले हैं। साथ ही, टीम को कुछ खास तलछटी संरचनाएं भी मिली हैं जो यह दिखाती हैं कि यहां कभी मुलायम शरीर वाले समुद्री जीव रहते थे।