• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अब सम्पूर्ण विश्व सुनेगा “श्री रामचरितमानस”, भजन एवं कीर्तन के साथ 138 घंटे 41 मिनट 02 सेकेंड का गायन,काशी के डॉ जगदीश पिल्लई ने किया है तैयार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

श्री रामचरितमानस अब पूरा विश्व सुन सकेगा। गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस के पूरे पुस्तक को अलग तरीके से नए धुन में भजन एवं कीर्तन के साथ 138 घंटे 41 मिनट 02 सेकेंड का गायन करके दुनिया भर के आधिकारिक म्यूजिक चैनल्स जैसे एप्पल म्यूजिक, स्पॉटीफाई, अमेजन म्यूजिक आदि सौ से ज्यादा प्लेटफार्म में प्रसारित किया गया है। रामचरितमानस के करीब 15000 श्लोकों, छंदों, चौपाइयों और सोरठा को गाकर तैयार किया गया है। इस बृहद कार्य को पूर्ण करने में कुल चार साल का समय लगा। इसे वाराणसी के डॉ जगदीश पिल्लई ने तैयार किया है। 

बुधवार को रामचरितमानस का ऑडियो पाठ उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सुंदरपुर स्थित डॉ. पिल्लई के घर पर लोकार्पित किया। 138 घंटे, 41 मिनट 2 सेकेंड तक लगातार चलने वाला यह ऑडियो पाठ दुनिया का सबसे बड़ा गाना बन गया है। ऑडियो पाठ गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है।

इससे पहले का रिकॉर्ड 115 घंटे 45 मिनट का इंग्लैंड की म्यूजिक बैंड के नाम था। 138 घंटे 41 मिनट 02 सेकेंड का गाना “श्री रामचरितमानस” दुनिया भर के सौ से ज्यादा आधिकारिक ऑडियो चैनल में प्रसारित करके 5 साल बाद, पाँचवीं बार फिर डॉ जगदीश पिल्लई का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ और वे उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा गिनीज़ रिकॉर्ड धारी बने हुये हैं।