• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

भगवान श्रीराम के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

भगवान श्रीराम के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने वाले ग्राम प्रधान प्रहलाद रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना अंतर्गत एक सभा का आयोजन किया गया था। उस सभा को ग्राम प्रधान, प्रहलाद रावत संबोधित कर रहे थे। प्रहलाद रावत ने अमर्यादित टिप्पणी की। इसके बाद उनका वीडियो वायरल होने लगा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके प्रहलाद रावत को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रहलाद रावत, लखनऊ जनपद के नगुवामऊ गांव के ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने कुछ लोगों को एकत्र किया और वहां पर भाषण देने लगे। इसी बीच उन्होंने भगवान राम के बारे में गलत टिप्पणी की थी। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति के द्वारा इसका वीडियो बनाया जा रहा था। उनकी इस टिप्पणी का वीडियो वायरल होने लगा।