• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर विशेष ध्यान

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

झाबुआ, मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग का समापन पेटलावद में भव्य प्रकट कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने समता, योग, घोष और दंड संचालन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों समाजजन पहुंचे। मंच पर वर्ग सर्वाधिकारी सुरजीत सिंह जुनेजा, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी जितेंद्रानंद जी महाराज,जिला संघचालक मानसिंह भूरिया और मुख्य वक्ता प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे उपस्थित रहे।


विनीत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर हेडगेवार ने हिन्दू गौरव और राष्ट्र निर्माण के लिए संघ की स्थापना की थी। संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगा, फिर भी वह हर बार नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा। उन्होंने आगे बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में पांच विषयों पर विशेष ध्यान दे रहा है: समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक अनुशासन। यही राष्ट्र के पुनर्निर्माण की आधारशिला हैं।