• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सनातन संस्कृति के संरक्षण का भव्य प्रतीक बनेगा हिन्दू सम्मेलन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

नोएडा  

नोएडा  के सेक्टर-121 में रविवार को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का एक ऐतिहासिक एवं भव्य प्रतीक बनकर उभरा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समस्त हिन्दू भाई-बहनों को एक सूत्र में बांधना तथा हिन्दू संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। मंच पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू सेना के सुप्रीमो महंत आदित्य गिरि, प्रो. ओमपाल सिंह 'निडर', विश्व हिन्दू परिषद की छाया, सेवा भारती की अनीता सहित कई गणमान्य वक्ताओं ने ओजस्वी उद्बोधन दिया। 

उन्होंने हिन्दू संस्कृति की गरिमा, सामाजिक समरसता, सनातन विचारधारा की राष्ट्र निर्माण में भूमिका और एकजुट रहने की आवश्यकता पर गहन प्रकाश डाला। उपस्थित जनसमूह ने इन विचारों को पूर्ण एकाग्रता और श्रद्धा से सुना।  मातृशक्ति की विशेष रूप से उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिसने हिन्दू समाज की जीवंत शक्ति और सांस्कृतिक चेतना को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। समापन पर 3500 से अधिक लोगों ने पंगत में स्टील की थालियों में प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण किया।