गणेश मंदिर के शिखर पर 19 फीट 7 इंच ऊंचे दंड पर ध्वज लगाया गया। ध्वज की लंबाई लगभग 9.3 फीट और चौड़ाई 4.7 फीट है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सिद्ध योग में किए गए कार्य बहुत शुभ और फलदायी माने जाते हैं, इसलिए इस समय का चयन किया गया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि जल्द ही परकोटा के अन्य मंदिरों जैसे शिव मंदिर, माता भगवती मंदिर और शेषावतार मंदिर पर भी ध्वज फहराया जाएगा। इस महीने के अंत तक सभी मंदिरों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।



