• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

आठवीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप संगरूर पंजाब में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बता दें कि यह चैंपियनशिप गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित हुई थी। गौरतलब है कि पहली बार गतका खेल की ऑफिशियल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के 10 खिलाड़ियों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

वहीं 23 राज्यों के कुल 1654 चयनित खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। राज्य की तरफ से कांस्य पदक विजेताओं में अर्शदीप सिंह, दिलीप सिंह मान, मनराज सिंह, वंशदीप सिंह शामिल रहे। इन सभी खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम कर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

 इसके साथ ही महिला खिलाड़ी सुखम कौर और प्रभजीत सिंह पदक तो अपने नाम नहीं कर सकीं, लेकिन पांचवें स्थान पर रहकर भविष्य की उम्मीदों को पंख जरूर लगा दिया है। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को नमन करते हुए गतका एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद ने सम्मानित करने की घोषणा की है। इसके अलावा विजेता खिलाड़ियों को कई मंत्रियों समेत वरिष्ठ लोगों ने बधाई दी है।

इसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार सांसद, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, सहायक निदेशक खेल संजीव कुमार पौरी, ध्रुव रौतेला, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पांडेय, एशियन खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी और कुमाऊं विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. नागेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे हैं। इस तरह इन पदक विजेताओं को हौसला अफजाई से भविष्य में किसी अन्य प्रतियोगिता में जीतने की संभावना और बढ़ जाती है। क्योंकि उत्साह और मजबूत इरादों से ही सपने साकार होते हैं।