मली मतांतरण प्रकरण में आयुष मलिक की घर वापसी पूजा करते वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के शामली जिले से चर्चित आयुष मलिक मतांतरण मामले में नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2023 में मुस्लिम युवती से विवाह के लिए इस्लाम स्वीकार कर अपना नाम मोहम्मद अली रखने वाले आयुष मलिक ने अब अपने मूल सनातन धर्म में वापसी कर ली है।
घर वापसी के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे अपने माता-पिता के साथ घर के मंदिर में भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते तथा परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में आयुष ने कहा कि परिवार की परेशानियों और माता-पिता के प्रेम को देखते हुए उन्होंने अपने मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने माता-पिता से क्षमा भी मांगी। आयुष के पिता देवराज मलिक ने कहा है की उनके बेटे का कथित रूप से ब्रेनवॉश कर मतांतरण कर परिवार से दूर करने की साजिश रची गई थी।
देवराज मलिक की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इस प्रकरण में चांदनी कुरैशी और उनके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बताया गया कि वर्ष 2018 में आयुष और चांदनी की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बने और 2023 में आयुष का मतांतरण करवाया गया था। आयुष ने अब पूजा पाठ के साथ में हिन्दू धर्म में घर वापसी कर ली है।



