बिजनौर, उत्तर प्रदेश
हिन्दू बनकर कोर्ट मैरिज की, 3 बच्चों का
अब्बू बना और फिर एक फोन कॉल पर तीन तलाक देकर बच्चों समेत कर दिया बेघर। जी हां, मामला
उत्तर प्रदेश का बिजनौर का है, जहां पीड़िता का आरोप है कि बचपन में माता-पिता के
गुजर जाने के बाद उसने एक घर में काम करना शुरू किया। वहीं उसकी मुलाकात 'भूरा' नाम
के एक युवक से हुई, जिसने खुद को हिन्दू बताया।
साल 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन शादी के बाद महिला को पता
चला कि जिसे वो भूरा समझ रही थी, उसका असली नाम सुभान अहमद है। बच्चों
और परिवार की दुहाई देकर महिला ने समझौता कर लिया और दोनों के तीन बच्चे हुए।
बच्चे होने के बाद सुभान दिल्ली चला गया और 12 जुलाई को एक फोन कॉल से सब खत्म कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि सुभान अहमद ने फोन पर 'तीन तलाक' कहा और घर से निकल दिया। ससुराल वालों ने भी बेसहारा मां और मासूम बच्चों को दर-दर भटकने छोड़ दिया। जब पीड़िता धामपुर कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने शिकायत मिलते ही बिना देर किए एक्शन लिया। आरोपी सुभान उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
पहचान छिपाकर बेटियों की जिंदगी तबाह करने वाले हर दरिंदे के लिए यह गिरफ्तारी एक सीधी चेतावनी है। आँखें खोलिए, सतर्क रहिए और ऐसी सोच के विरुद्ध आवाज जरूर उठाइए।



