प्रयागराज,यूपी
समाज है आराध्य हमारा, सेवा है आराधना के भाव से बाढ़ पीड़ितों के लिए किया गया सेवा कार्य
समाज पर जब भी आपदा की छाया पड़ी , सेवा को आराधना मानने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे तन मन से सेवा कार्य में जुट जाते हैं। इसी दिशा में प्रयागराज में मंगलवार को भी यह दृश्य देखने को मिला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग दक्षिण भाग के स्वयंसेवकों ने प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्य किया। स्वयंसेवकों ने बाढ़ से पीड़ित लगभग ढाई सौ से अधिक परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की। वही मानसिक संबल और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए स्वयंसेवको द्वारा सेवा कार्य करते हुए भजन और कीर्तन भी किया गया। बता दें प्रत्येक कदम पर पीड़ित मानवता के साथ खड़े होकर स्वयंसेवक जल, कीचड़ और कठिनाइयों की परवाह किए बिना राहत और सहायता पहुंचा रहे हैं। राष्ट्रकार्य को ही जीवन का ध्येय बनाकर स्वयंसेवक इसी भावना के साथ निरंतर गतिशील हैं। संघ का यह निरंतर प्रयास है कि समाज के हर वर्ग को विपत्ति के समय सहायता और समर्थन मिले। इस अवसर पर संघ के भाग सह संघचालक माननीय मिल्कियत सिंह बाजवा जी के साथ सुबंधु जी, वीर कृष्ण जी, देवदत्त जी, मनोज जी, विवेक जी, सत्येंद्र जी समेत 20 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस सेवा कार्य में निःस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।