स्वच्छता के बदले सब्जी और नकद, बागेश्वर के भूपेंद्र जोशी की मुहिम बनी मिसाल
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक सब्जी कारोबारी ने स्वच्छ भारत अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्लास्टिक कचरा लाने वालों को मुफ्त सब्जी या नकद राशि देने की अनूठी पहल शुरू की है।
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के थोक सब्जी विक्रेता भूपेंद्र बबलू जोशी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक अभियान शुरू किया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति नीलेश्वर मंदिर और उसके आसपास के पार्क क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करके लाएगा, उसे प्रोत्साहन स्वरूप 10 रुपये नकद या मुफ्त सब्जी दी जाएगी , उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों और पर्यटकों द्वारा सराहना की जा रही है।
भूपेंद्र जोशी का कहना है कि नीलेश्वर मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का भी प्रमुख केंद्र है, लेकिन प्लास्टिक कचरे के कारण इसकी स्वच्छता और पर्यावरण प्रभावित हो रहे हैं उनका मानना है कि छोटे-छोटे प्रोत्साहन लोगों की सोच बदल सकते हैं और स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप दे सकते हैं।
इस अभियान का उद्देश्य केवल कचरा साफ करना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है जो की स्थानीय लोगों का कहना है की इससे बच्चों और युवाओं को भी स्वच्छता का सकारात्मक संदेश मिले रहा है भूपेंद्र जोशी ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों और पर्यटकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ता प्लास्टिक कचरा मिट्टी, जल स्रोतों और वन्यजीवों के लिए गंभीर चुनौती बन रहा है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर शुरू हुई यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर उभरी है।



