• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

नोएडा में 16 स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मेलनों का हुआ आयोजन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

नोएडा, उत्तर प्रदेश

नोएडा में  16 स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में अलग-अलग स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। नोएडा में भी 100 से अधिक हिन्दू सम्मेलन निर्धारित है। इसी शृंखला में आज 1 फरवरी को नोएडा में 16 स्थानों पर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन हुआ। सम्मेलनों का उद्देश्य हिन्दू समाज में संगठन, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा।


सेक्टर-122 में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ विधिवत 21 कुंडीय यज्ञ के साथ हुआ।

कार्यक्रम में गुरुजी गौतम ऋषि जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू केवल हिंदुस्तान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे विश्व में फैले हुए हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि, चिरंजीवी कुमार (विभाग प्रचारक, नोएडा) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हिंदू समाज का, हिंदू समाज के लिए और हिंदू समाज द्वारा आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि, महंत प्रेम पुरी जी महाराज (पंथ दशनामी जूना अखाड़ा) ने सभी को आशीर्वचन प्रदान किए और हिन्दू दर्शन के बारे में बताया।


दिनेश गोयल (महानगर संघ संचालक) ने पंच परिवर्तन के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया।

सेक्टर 47 में जागरण स्कूल के समीप पार्क में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्ष ब्रिगेडियर जे. के. नारंग ने भारत के समक्ष चुनौतियों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि स्वामी श्री आनंदेश्वरानंद गिरि जी महाराज ने हिन्दू दर्शन के विषय पर बताया। कार्यक्रम के वक्ता विजय वहल (पूर्व कला विशेषज्ञ, दिल्ली सरकार) ने पंच परिवर्तन के बारे में बताया।

वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व कुलपति बलदेव शर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि नागपुर से 100 वर्ष पूर्व निकली चेतना आज 40 से अधिक देशों में फैल चुकी है। संघ ने समाज की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, धर्म, श्रमिक संगठन, जनजातीय एवं वनवासी कल्याण में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

सर्फाबाद में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन भक्ति, राष्ट्रवाद और सामुदायिक सेवा का एक अनुपम उदाहरण बना। इस भव्य आयोजन का आरंभ मंत्रोच्चार और प्रबुद्ध संतों के सानिध्य में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच से संतों ने हिंदू समाज की एकता, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम का विशेष केंद्र छोटे बच्चे रहे, जिन्होंने देवी-देवताओं और महान राष्ट्रनायकों की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के इस उत्साह ने नई पीढ़ी में धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व का संचार किया, जिससे पूरा पंडाल तालियों की गूँज से सराबोर रहा।

सलारपुर में आयोजित हिंदू सम्मेलन जिसमें श्री रामलीला का भव्य मंचन हुआ। कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन तपेश चौधरी का मार्गदर्शन मिला और महानगर कार्यवाह सत्येंद्र सिंह ने पंच परिवर्तन पर समाज को संबोधित किया।