• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

बरेली में मुस्लिम युवती ने की सनातन धर्म में घर वापसी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बरेली, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेम और विश्वास की अनोखी कहानी देखने को मिली है। जी हां बरेली में मुस्लिम युवती अंजुम बी ने मजहब की दीवार को तोड़ते हुए हिन्दू युवक मोनू वर्मा के साथ गांव के शिव मंदिर में सनातन हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया और इस अनोखे विवाह के साक्षी मंदिर में मौजूद ग्रामीण बने।


रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम सिंधौली निवासी 22 वर्षीय अंजुम बी और मोनू वर्मा एक दूसरे को पांच साल से जानते थे। जिसके बाद दोनों ने गांव के शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए। मंदिर परिसर हर-हर महादेवके जयकारों से गूंज उठा। मोनू ने अंजुम को मंगलसूत्र पहनाया और मांग में सिंदूर भरा। साथ ही दोनों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह विवाह अपनी पूरी मर्जी और आपसी सहमति से किया है। यह विवाह सनातन संस्कृति की उस सुंदरता को दर्शाता है, जहाँ प्रेम, विश्वास और आत्मा का बंधन सबसे ऊपर होता है।