• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

देसी खुशबू, विदेशी पहचान: बरेली के चावल की दुनिया में धूम

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बरेली, उत्तर प्रदेश

बरेली, जिसे आप अब तक सिर्फ “झुमका गिरा रे” के लिए जानते थे। अब वही बरेली दुनिया के किचन में अपनी खुशबू फैलाने जा रहा है। यहां के ‘झुमका बासमती’ और ‘तिलक चंदन’ चावल अब लंदन तक पहुंच चुके हैं और ग्लोबल मार्केट में छा रहे हैं। लंदन में हुई इंटरनेशनल फूड एग्जिबिशन। जहां दुनिया भर के फूड ब्रांड्स ने अपनी ताकत दिखाई।  वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली ने भी दमदार एंट्री मारी। गाडसन ऑर्गेनिक फार्म के ‘झुमका बासमती’ और ‘तिलक चंदन’ जैसे सुगंधित चावल अपनी खुशबू और क्वालिटी से विदेशी खरीदारों का दिल जीतते नजर आए। इतना ही नहीं,  स्पाइस विस्ता कॉर्पोरेशन की लाल मिर्च और पीली मिर्च भी अपने नैचुरल रंग, खुशबू और बैलेंस्ड तीखेपन के चलते ग्लोबल खरीदारों को खूब पसंद आई। स्पाइस विस्ता कारपोरेशन के आकाश अग्रवाल का कहना है कि हमने पूरी प्रोसेसिंग को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जोड़ा है, ताकि इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की क्वालिटी दे सकें। एआई बेस्ड कलर सॉर्टेक्स मशीन कोल्ड स्टोरेज से लेकर पैकेजिंग तक हर स्टेप पर हाई-टेक सिस्टम यही कारण है कि अब बरेली के उत्पाद सीधे इंटरनेशनल मार्केट में अपनी जगह बना रहे हैं। और सबसे खास बात यूके, फ्रांस, अमेरिका और चीन जैसे देशों के खरीदारों ने इन पारंपरिक चावल किस्मों में विशेष दिलचस्पी दिखाई है। यानि अब केवल देश ही नहीं दुनिया के टॉप शेफ्स की किचन में भी बरेली का चावल खुशबू बिखेरने वाला है। बरेली से लंदन तक का ये सफर केवल निर्यात की कहानी नहीं है। बल्कि ये कहानी है - भारत के किसानों, परंपरा और इनोवेशन के ग्लोबल पहचान बनने की। तो अगली बार जब आप चावल की खुशबू महसूस करें, हो सकता है वो खुशबू बरेली से होकर आई हो जो अब दुनिया के स्वाद पर राज करने को तैयार है।