• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

देवभूमि में लव जिहाद का महा'जाल'

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

पौड़ी, उत्तराखण्ड

देवभूमि उत्तराखण्ड में महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में श्रीनगर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर नाम बदलकर हिन्दू युवती को धोखे में रखने, शादी का झांसा देने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं.. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, श्रीनगर पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी पहचान छिपाकर एक हिन्दू युवती से दोस्ती की, उसे शादी का भरोसा दिलाया और बाद में उसका शोषण किया। वही आरोपी की पहचान श्रीनगर निवासी समीर जाफरी के रूप में हुई है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने हिन्दू युवती से संपर्क करते समय अपना नाम समीर द्विवेदी बताया। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाई और विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने शादी का वादा कर युवती को भ्रम में रखा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी करीब एक साल से शादी का भरोसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह उससे लगातार पैसे की मांग करता था। जब युवती ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी का व्यवहार आक्रामक हो गया।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने युवती की निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही उसने जान से मारने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तुरंत गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। और  कम समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये मात्र श्रीनगर का एक मामला नहीं, अपितु कट्टरपंथियों के गहरे षड्यंत्र का काला सच है, जिसके माध्यम से लगार हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। आज समीर द्विवेदी बनकर आए ये समीर जाफरी, कल किसी और के घर में अजय’, ‘राहुल’, या विशालबनकर घुस सकते हैं। ये सिर्फ मतान्तरण का षड़यंत्र नहीं थाये एक सांस्कृतिक हमला, एक मानसिक शोषण और मासूमियत पर वार था। लेकिन अब समय है इनके खिलाफ आवाज उठाने का, न की इनके बहकावे में आने का।