• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों में सहायता और राहत कार्य में जुटे स्वयंसेवक

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

गुना, मध्यप्रदेश

लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गुना जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं, और अनेक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संकट की घड़ी में सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत व सहायता कार्यों में जुटे हैं।

बुधवार को दोनों केंद्रों से 800 से अधिक बाढ़ प्रभावितों को बैठाकर भोजन परोसा गया, वहीं 300 से अधिक भोजन पैकेट्स बस्तियों में जाकर वितरित किए गए। सेवा भारती ने कहा है कि यदि जिले के किसी भी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित व्यक्ति या परिवार को भोजन की आवश्यकता हो, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं सेवा भारती के कार्यकर्ता तत्काल सहायता हेतु उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त, सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजनालय में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन सेवा उपलब्ध रहेगी।