• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

रुद्रप्रयाग में होमस्टे से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर, दूसरों के लिए बनी प्रेरणा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

रुद्रप्रयाग, उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से रुद्रप्रयाग जिले में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग जिले के मक्कू मठ क्षेत्र में महिलाओं द्वारा संचालित “अपणु घर होमस्टे” आज आत्मनिर्भरता की एक सफल उदाहरण बन चुका है। इस होमस्टे का संचालन पूरी तरह स्थानीय महिलाओं के हाथों में है। यहां कुल छह महिलाएं मिलकर प्रबंधन, मेहमानों की देखभाल, साफ-सफाई और दैनिक कार्यों की पूरा दायित्व संभाल रही हैं।

वही खण्ड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का ने बताया कि ये सभी महिलाएं अब पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। होमस्टे को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे पर्यटक आसानी से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। दूर से आने वाले पर्यटकों के कारण महिलाओं को अच्छी आय प्राप्त हो रही है। इस पहल से न केवल महिलाओं की आमदनी में वृद्धि हुई है, बल्कि उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और समाज में उनका सम्मान भी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। आज ये महिलाएं अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभर रही हैं।