• अनुवाद करें: |
विशेष

केवल लक्ष्य पर निशाना: बागपत की बेटी से राष्ट्रीय कोच तक का प्रेरणादायी सफर

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

केवल लक्ष्य पर निशाना: बागपत की बेटी से राष्ट्रीय कोच तक का प्रेरणादायी सफर

बागपत की बेटी वर्षा तोमर की कहानी का सबसे खूबसूरत अध्याय तब शुरू हुआ जब 2025 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग टीम की ज्तंच ब्वंबी की जिम्मेदारी मिली। जिन हाथों ने कभी लक्ष्य पर निशाना साधकर भारत के लिए पदक जीते थे, आज वही हाथ नई पीढ़ी को लक्ष्य साधना सिखा रहे हैं। वर्षा की यात्रा संदेश देती है कि संसाधनों की कमी सपनों को नहीं रोक सकती। बस परिवार का विश्वास, स्वयं पर भरोसा और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता साथ हो। वर्षा आज केवल अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत बेटियों के लिए अवसर के नए रास्ते खोल रही हैं जो अपने सपनों को उड़ान देना चाहती हैं।

बागपत की मिट्टी में पली-बढ़ी वर्षा तोमर की कहानी सिर्फ निशानेबाजी में पदक जीतने की कहानी नहीं, बल्कि सपनों को पहचानने, परिस्थितियों से संघर्ष करने और बार-बार खुद को साबित करने की कहानी है। गांव की गलियों से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली वर्षा आज देश के उभरते निशानेबाजों को प्रशिक्षित कर रही हैं। खिलाड़ी से राष्ट्रीय Trap Coach तक का उनका सफर हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है।

वर्षा ने वर्ष 2002 में कॉलेज में प्रवेश लिया। इसी दौरान कॉलेज में आयोजित राइफल शूटिंग ट्रायल में उन्होंने पहली बार निशानेबाजी में हाथ आजमाया। इससे पहले उन्होंने कभी बंदूक नहीं उठाई थी। पिता के प्रोत्साहन ने उन्हें आगे बढ़ने का साहस दिया और चयन ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया। इसके बाद वह नियमित अभ्यास करने लगीं और जल्द ही प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाने लगीं।

बागपत के जोहड़ी राइफल क्लब ने उनके खेल को नई दिशा दी। शुरुआत राइफल और पिस्टल से हुई, लेकिन बनारस में एक प्रतियोगिता के दौरान पहली बार शॉटगन शूटिंग देखने के बाद उनका मन इसी खेल में रम गया। उड़ते हुए लक्ष्य पर निशाना साधने की चुनौती उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने शॉटगन में हाथ आजमाने का फैसला किया। पहली ही प्रतियोगिता में 50 में से 43 लक्ष्य भेदकर उन्होंने पदक जीत लिया। यह उनके जीवन का निर्णायक मोड़ था।

उनकी प्रतिभा को देखते हुए पिता उन्हें प्रशिक्षण के लिए दिल्ली तक ले जाने लगे। आगे सेना में खेल कोटे से चयन हुआ। वर्ष 2004 में भारतीय सेना का हिस्सा बनने के बाद वर्षा ने शॉटगन में अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। एशियन चैंपियनशिप वर्ल्ड कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में उन्होंने Trap और Double Trap में देश का प्रतिनिधित्व किया। 2012 ऐशियन शूटिंग चैंपियनशिप में (वोमेंस ट्रैप टीम) में उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता।

सफलता के इस सफर में संघर्ष भी कम नहीं था। पिता के निधन ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। इसके बाद कोविड काल में बड़े भाई को खोना उनके लिए एक और गहरा आघात था। परिवार की जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत दुखों के बावजूद उन्होंने अपने खेल और जीवन से हार नहीं मानी। सेना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन से भी सम्मानित किया गया। जाहिर है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तो रास्ते की कठिनाइयां मंजिल का फैसला नहीं करतीं, संकल्प करता है।