• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

फूलों के काम से महकी महिलाओं की जिंदगी, सेहरे सजा कर बनीं आत्मनिर्भर

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

औरैया के भाग्य नगर विकास खंड में महिलाओं को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। समूह की करीब 150 महिलाओं को फूलों की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। वर्तमान में जिले में करीब 20 से 25 महिलाएं फूलों की खेती का काम कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रही हैं। इसमें से कुछ महिलाएं शादी विवाह में खुद बुकिंग कर अच्छा प्रॉफिट कमा लेती है।

जिले के फूल शहर से लेकर कानपुर महानगर तक जाते हैं। महिला किसान के रूप में खेती करने वाली महिलाएं बताती हैं कि इसमें सुगंधित फूलों के अलावा दूल्हे के सहरे पर सजने वाला ग्लेडियोलस भी शामिल है।  जिले में गेंदा व गुलाब की डिमांड अधिक है। इसके अतिरिक्त सबसे अधिक डिमांड ग्लेडियोलस फूल की रहती है।