• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

इन्दौर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक प्रारम्भ

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

इन्दौर 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक इन्दौर में डेली कॉलेज के संत श्री रविदास सभागार में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में सरसंघचालक, सरकार्यवाह, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय पदाधिकारी, क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक, प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा संघ प्रेरित कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं। बैठक के प्रारम्भ में सरकार्यवाह जी ने गत कुछ माह में दिवंगत हुए समाज की प्रमुख हस्तियों, कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमें प्रमुख हैं - फिल्म अभिनेता श्री नाना पाटेकर, श्रीमति आशा भोंसले, पूज्य संत पद्मश्री रमेश बाबा, विवेकानन्द केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष श्री बालकृष्णन जी, श्री बलवीर पुंज, श्री एस. वेदांतम् - चेन्नई, पत्रकार श्री विराग पाचपोर, पराग वेदिक - मुंबई, भूतपूर्व कुलपति श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्री सच्चिदानन्द महंती, प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी एवं सुमन कल्याणपुरीकर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे श्री विनोद कुमार आदि।

बैठक में मा. सरकार्यवाह द्वारा तीन वक्तव्य जारी किए जाएँगे - 

1. राष्ट्रीय चेतना के पितामह श्री राजनारायण बोस की 200 वीं जयंती के अवसर पर।

2. शुद्धिकरण आंदोलन के पुरोधा स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के 100 वर्ष के अवसर पर।

3. उड़ीसा के कंधमाल जनजाति क्षेत्र में स्वाभिमान -स्वावलंबन -स्वधर्म की जागृति के लिए कार्य करने वाले वेदांत केसरी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के जन्म के 100वर्ष के अवसर पर।