• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

असम में 11 हजार लोगों ने एक साथ किया बिहू, बने दो विश्व कीर्तिमान

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

आज असम में रोंगाली बिहू मनाया जा रहा है, इस अवसर पर असम में एक साथ 11 हजार लोक कलाकारों ने बिहू नृत्य में अपना जोश दिखाया तो त्योहार के इस उमंग ने एक विश्व कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया. गुरुवार का दिन बिहू नृत्य के लिए ऐतिहासिक रहा जब 11304 नर्तकों और ढोल वादकों ने एक साथ बिहूनृत्य और ढोलबजाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस गौरव के पल के गवाह सूबे के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा भी बने.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हमने आज गुवाहाटी के सरुसाजई में दो विश्व रिकॉर्ड के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान 11,304 बिहू नासनियों और ढोलियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले एक साथ इस तरह का बिहू नृत्य कहीं नहीं हुआ। यह एतिहासिक पल है। हमने नया कीर्तिमान रचा। हमारे युवा साथियों ने कर दिखाया। यह एक तरह से टीमवर्क है। इतनी बड़ी संख्या में नृत्य करते देखना ही मन को गदगद करने वाला था। 2548 धुलिया ने इसमें हिस्सा लिया। इससे पहले 1356 ढोल का जो रिकॉर्ड था, उसे आज हमारे युवाओं ने तोड़ दिया। आज 2548 ढोलियों ने ढोल बजाकर भी विश्व कीर्तिमान कायम किया।