• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

उडुपी से अयोध्या पहुंचीं 44 मातृशक्तियां, श्रीराम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 अयोध्या, उत्तर प्रदेश

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की परंपरा जारी है। इसी क्रम में कर्नाटक के उडुपी से आईं 44 मातृशक्तियों ने मंदिर की यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम की आराधना की।

श्रीमती विद्या एस. राव के नेतृत्व में पहुंची टोली ने सुबह 7 बजे भजन गाए और सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सभी मातृशक्तियों को पटका और प्रसाद भेंट किया गया।

उडुपी से आईं मातृशक्तियों की इस भक्ति यात्रा से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता भी देखने को मिलती है।