अयोध्या, उत्तर प्रदेश
अयोध्या भगवान राम की नगरी है, जहां हर वर्ष रामलीला का आयोजन बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से किया जाता है। इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन हमेशा की तरह किया गया जिसने एक नया कीर्तिमान रच दिया। जी हां अयोध्या में हुई इस वर्ष की रामलीला ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया हैं, बता दें इस बार रामलीला को 51 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन देखा है।
पिछले वर्ष यह संख्या 47 करोड़ थी, जिसे इस बार पीछे छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार रामलीला का प्रसारण भारत ही नहीं बल्कि 40 से ज्यादा देशों में 26 भाषाओं में लाइव हुआ। जिससे रामायण की कथा को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई मिली। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि यह रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का स्रोत है।
रामलीला का प्रसारण दूरदर्शन, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाता हैं। भारत के साथ-साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, कनाडा, जर्मनी, चीन, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के लाखों भक्तों ने लाइव देखकर इसमें अपनी भागीदारी निभाई।
पिछले रिकॉर्ड्स की झलक
2020: 16 करोड़ दर्शक
2022: 25 करोड़ दर्शक
2023: 40 करोड़ दर्शक
2024: 41 करोड़ दर्शक