• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

देश विरोधी बड़ी साजिश का हुआ भंडाफोड़

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के कौशांबी से एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। SIT ने 20 मार्च को बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ, बिहार और जौनपुर के रहने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि 5 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

लेकिन असली कहानी गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई।  पूछताछ में सामने आया कि पाकिस्तान में बैठा एक व्यक्ति भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूरा नेटवर्क चला रहा था।

यानी नंबर भारतीय लेकिन कंट्रोल सीमा पार से। सबसे खतरनाक बात ये है कि इस नेटवर्क के जरिए नाबालिगों को निशाना बनाया जा रहा था। पिछले एक हफ्ते में ही गाजियाबाद से 21 ऐसे युवाओं को पकड़ा गया है। जो सीधे पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क के संपर्क में थे। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि ये लोग किसी बड़े षड्यन्त्र को अंजाम देने की फिराक में थे। जो एटीएस की सतर्कता के चलते ध्वस्त हो गया  फिलहाल यूपी ATS सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है।

-आखिर यह युवा इस नेटवर्क तक पहुंच कैसे रहे हैं?

-क्या इसके तार केवल गाजियाबाद तक हैं।

-या पूरे दिल्ली-NCR में फैले हुए हैं?

और सबसे अहम इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है? जांच अभी जारी है। लेकिन अब सतर्क रहने की जिम्मेदारी हमारी भी है। अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। क्योंकि सुरक्षा सिर्फ एजेंसियों की नहीं हम सबकी जिम्मेदारी है।