मेरठ, उत्तर प्रदेश
आज का युवा देश
का भविष्य है। अगर युवा वर्ग योग को अपनाए, तो न केवल स्वयं स्वस्थ रह सकता है बल्कि समाज को भी नई
दिशा दे सकता है और मेरठ के अभिषेक कुमार
इसका उदाहरण बन गए हैं। उन्होंने योग के निरंतर अभ्यास से सूर्य नमस्कार में विश्व
रिकॉर्ड बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि आज का युवा यदि लक्ष्य ठान ले, तो विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकता है।
उनकी यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा है।
बतातें चलें कि योग
युवाओं को अनुशासन, एकाग्रता और
सकारात्मक सोच सिखाता है। यह तनाव, मोबाइल और नशे
जैसी नकारात्मक आदतों से दूर रखता है और जीवन को सही दिशा देता है। अभिषेक कुमार न
केवल योग में उत्कृष्ट हैं, बल्कि गोसेवा,
पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा से भी जुड़े हुए
हैं, जो दर्शाता है कि योग
युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी जगाता है।



