• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

आगरा नगर निगम ने कबाड़ से शहर को दिया नया रूप!

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

आगरा नगर निगम की अनोखी पहल, कबाड़ से कर दिया कमाल

आगरा:

आगरा नगर निगम एक ऐसा अनोखा काम कर रहा है, जो न केवल शहर को सुंदर बना रहा है, बल्कि कबाड़ को भी नया जीवन दे रहा है, इसका ताजा उदाहरण हमने देखा जब नगर निगम ने कबाड़ को एक आर्ट की रूप में नई पहचान दी

इस कला के पीछे आगरा के आर्टिस्ट फिरोज हैं, जो कबाड़ को अपने हाथों से नई पहचान दे रहे हैं। वह ऐसी आकृतियाँ बना रहे हैं जो नजरे थाम लेती हैं...

आपको बता दें इन आकृतियों में सम्मलित हैं, भगवान श्रीराम का विशाल मंदिर मॉडल, भगवान शिव का डमरू, प्रभु श्रीराम का धनुष-बाण, पेंसिल की आकृति और पेड़ जैसी छतरियाँ...

अगर बात करें श्रीराम मंदिर मॉडल की तो यह साक्षात अयोध्या के मंदिर की तरह है। इसे देखकर हर कोई कह उठता है...ये तो कला का अनोखा चमत्कार है...अलग-अलग चौराहों पर यह आकृतियाँ शहर की शोभा बढ़ा रही हैं जल्द ही ये कलाकृतियाँ आगरा के अन्य प्रमुख चौराहों पर स्थापित की जाएंगी।

कहना गलत नहीं होगा ये सिर्फ चौराहों की कहानी नहीं, बल्कि कबाड़ से कमाल तक का सफर है, ये सिर्फ एक सफाई अभियान नहीं, ये कला रचनात्मकता का उत्सव है जो सिद्ध करता है कला और अच्छी सोच मिलकर किसी भी शहर को खूबसूरत बना सकते हैं।