• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अमेरिकी लड़की को हुआ भारतीय लड़के से प्यार, वैदिक रीति से किया विवाह

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

वैदिक रीति से विवाह, अग्नि के सात फेरे और सात जन्मों तक जीवन जीने का साथ, सनातनी संस्कृति की यह वैवाहिक परम्परा विदेशी महिलाओं को इतना पसंद रही है कि प्रतिवर्ष सैंकड़ों की संख्या में वे भारत आकर भारतीय लड़कों से विवाह कर रही हैं। आपको  जानकर हैरानी होगी कि विदेशी लड़कियां यह विवाह आधुनिक सुख सुविधाओं की चाहत में नहीं बल्कि सात जन्मों का साथ पाने के लिए करती हैं।

वैदिक
परम्परा से होने वाले विवाह के प्रति विदेशी लड़कियों में बढ़ रही लोकप्रियता का अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि प्रतिवर्ष भारत घूमने आने वाली सैंकड़ों विदेशी लड़कियां विवाह कर भारत में ही बस जाती हैं।  इसके पीछे जो वजह सामने रही है वह है यहां कि स्थायी वैवाहिक जीवन की परम्परा। ये विदेशी महिलाएं केवल यहां विवाह करती हैं बल्कि यहां की संस्कृति को भी आत्मसात करती हैं। वो साड़ी पहनती हैं, खाना बनाना और हिन्दी बोलना भी सीखती हैं। ये सब करने में उन्हें मानसिक तृप्ति और आन्नद का अनुभव होता है।

विशेष
बात यह है कि जो विदेशी महिलाएं पहले से विवाहित हैं वह भी अपने वैवाहिक जीवन को स्थायित्व प्रदान करने के लिए भारत आकर वैदिक रीति-रिवाज से पुन: अपने पति के साथ सात फेरे लेकर वैदिक रीति से विवाह करती हैं। इसी तरह का एक मामला यूपी के हमीरपुर से आया है जहां अमेरिका की ओलिविया को भारतीय संस्कृति परम्परा इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने बुन्देलखण्ड के सचिन से विवाह कर अग्नि के साथ फेरे लिए। जो पूरे क्षेत्र में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। आज संपूर्ण विश्व भारतीय जीवन पद्धति और भारतीय जीवन मूल्यों को आत्मसात कर कल्याणप्रद जीवन की ओर सकारात्मक दृष्टि से देख रहा है।