• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

चित्रकूट में मिली प्राचीन काल की गुफा, पुरातत्व करेगा जांच

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

चित्रकूट जनपद में एक रहस्यमयी गुफा मिली है। यह करीब 20 फीट चौड़ी है। स्थानीय लोगों ने इस गुफा के बारे में प्रशासन को सूचित किया है। कुछ स्थानीय लोगों का अनुमान है कि यह गुफा रामायण काल की है। पुरातत्व विभाग को भी सूचना दी गई है। पुरातत्व विभाग की जांच के बाद इस पर सटीक जानकारी सामने आ सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गुफा का मिलना बहुत ही आश्चर्य की बात है। रामायण में विवरण मिलता है कि भगवान राम वनवास के दौरान चित्रकूट में 11 वर्ष तक रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि यह गुफा उसी समय की है। यहां के लोगों के लिए यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि इस तरह की रहस्यमय गुफा का पता लगा है।

जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पहले भी चित्रकूट के गुप्त गोदावरी के निकट एक गुफा मिली थी। पुरातत्व विभाग ने उस गुफा के बारे में बताया था कि वह गुफा रामायण काल की है और उसके बाद से उस गुफा के संरक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। वनवास के दौरान 11 वर्षों तक भगवान राम वन में रहे थे इसलिए चित्रकूट में भगवान राम से जुड़ी हुई कई स्मृतियां मौजूद हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि गुफा के बारे में सूचना प्राप्त हुई है। इसके बारे में जांच कराया जाएगा। जांच के बाद ही इस पर अधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी की जा सकेगी। पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है।