• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

बीएचयू में सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर लगा प्रतिबंध, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आदेश जारी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में होली को लेकर नया आदेश जारी हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। छात्रों ने इसका विरोध करते हुए विश्वविद्यालय में जमकर होली खेली। सोशल मीडिया पर बीएचयू प्रशासन के इस आदेश को हिन्‍दू विरोधी बताया जा रहा है। मुख्य आरक्षाधिकारी की ओर से 28 फरवरी को यह आदेश जारी किया गया है।


मुख्य आरक्षाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को सूचित किया जाता है कि परिसर में सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलना, शोर मचाना, संगीत बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लोग बीएचयू वीसी प्रो सुधीर जैन की ओर से 26 अप्रैल 2022 को दी गयी रोजा इफ्तार पार्टी की तस्वीरें खूब वायरल कर रहे हैं। साथ ही वो ये भी पूछ रहे, ये कहां की संस्कृति है?

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू छात्र इकाई के अध्यक्ष अभय सिंह ने बीएचयू प्रशासन के फरमान का कड़ा विरोध जताया। अभय सिंह ने बताया कि परिसर छात्र अपने फैकल्टी, छात्रावास में होली खेल रहे हैं। बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने बताया भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। छात्र सार्वजनिक जगहों पर होली न खेलें ये कहा गया है। सड़कों पर डीजे बजाकर होली खेलने से मना किया गया है। मरीजों को दिक्कत न हो। छात्र अपने फैकल्टी, छात्रावास में होली खेल रहे हैं।