नई दिल्ली
चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह के 10 वर्ष
पूर्ण होने पर ‘भारत गौरव उत्सव 2026’ राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष की थीम पर आयोजित दूसरे दिन का कार्यक्रम राजस्थान के
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े जी के आतिथ्य एवं हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के
पूर्व कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री जी की अध्यक्षता में कांस्टीट्यूशन क्लब
ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ
राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के बाद आयोजक एवं चाणक्य वार्ता
के संपादक डॉ. अमित जैन ने सभी अतिथियों व श्रोताओं का अभिनंदन किया और चाणक्य
वार्ता प्रकाशन के 10
वर्षों के सफर के बारे में
बताया।
संघ शताब्दी पुस्तक श्रृंखला के
अंतर्गत प्रकाशित, वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता द्वारा
लिखित एवं धीरेन्द्र मिश्रा द्वारा संपादित पुस्तक ‘जम्मू-कश्मीर चुनौतियां और संघ’
के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े जी ने कहा कि एक अच्छी
पुस्तक का आज विमोचन हुआ है। 1925 में संघ
की स्थापना मातृभूमि की सेवा के संकल्प के साथ हुई थी। तभी से संघ बिना स्वार्थ
समर्पण भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा कर रहा है। राष्ट्र और समाज के उत्थान में
संघ का बहुत बड़ा योगदान है। राज्यपाल ने कुछ उदाहरण भी दिए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह जी ने कहा कि आजादी के बाद कम शक्ति के
बाद भी संघ ने जम्मू कश्मीर में बहुत योगदान किया और दूसरा बटवारा होने से रोका।
संघ सदैव विभाजनकारियों के खिलाफ एक मजबूत दीवार की तरह से खड़ा रहा। श्यामा प्रसाद
मुखर्जी का बलिदान संघ के दीये की लौ बना। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि संघ ने सदैव चुनौतियों का मुकाबला एवं समाधान समाज के साथ मिलकर
किया है। विभिन्न परिस्थितियों में बलिदान देकर भी संघ समाज के साथ खड़ा रहा।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री जी ने संघ की स्थापना और जम्मू कश्मीर के भारत में विलय के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम को जेएनयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नसीब अली चौधरी ने भी संबोधित किया। पुस्तक के लेखक रमेश गुप्ता एवं संपादक धीरेन्द्र मिश्र ने पुस्तक पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जैनेन्द्र कुमार जैन ने किया। चाणक्य वार्ता के अंतरराष्ट्रीय सलाहकार कैलाश कंदोई ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों और मीडिया जगत का आभार व्यक्त किया।



