• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

भारतीय शिक्षण मंडल की अखिल भारतीय बैठक सम्पन्न

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

भारतीय शिक्षण मंडल की अखिल भारतीय बैठक सम्पन्न

बेंगलुरु, 25 जून 2026।


भारतीय शिक्षण मंडल की अखिल भारतीय बैठक बेंगलुरु स्थित Art of Living International Center में सम्पन्न हुई। बैठक में देश के विभिन्न प्रांतों से आए अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन के आगामी कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।



बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु संघ शताब्दी वर्ष के परिप्रेक्ष्य में भारतीय शिक्षण मंडल की कार्ययोजना, पंच परिवर्तन के विविध आयाम, उन्मेष आनंदशालाओं का प्रभावी आयोजन, विजन-2030 के लक्ष्य, संगठन की शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार, अभ्यास वर्गों के आयोजन तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा। सभी विषयों पर चर्चा के उपरांत आगामी वर्षों के लिए कार्यविस्तार एवं संगठन सुदृढ़ीकरण की रूपरेखा निर्धारित की गई।




बैठक में अखिल भारतीय अध्यक्ष Prof. Sachchidanand Joshi, कार्यकारी अध्यक्ष Prof. Suhas Pednekar, अखिल भारतीय महामंत्री Prof. Bharatsharan Singh तथा अखिल भारतीय संगठन मंत्री B. R. Shankaranand ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित शिक्षा के प्रसार, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ता विकास तथा समाज के विविध क्षेत्रों में भारतीय शिक्षण मंडल की सक्रिय भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।


भारतीय शिक्षण मंडल ने शिक्षा के भारतीय दृष्टिकोण को समाज के प्रत्येक स्तर तक पहुँचाने तथा राष्ट्रीय शिक्षा पुनरुत्थान के कार्य को गति प्रदान करने हेतु अपने संकल्प को पुनः दृढ़ किया।