• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सीएम धामी की अपील- तिरंगा फहराएं, सेल्फी लें और राष्ट्रभक्ति दिखाएं

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

सीएम धामी की अपील- तिरंगा फहराएं, सेल्फी लें और राष्ट्रभक्ति दिखाएं

सरकार की तरफ से चलाए गए अभियान ''हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा'' का उद्देश्य है देश के हर नागरिक के मन में तिरंगे के लिए सम्मान और गर्व की भावना को और दृढ़ करना। इसलिए इस  उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों से एक अपील की है की सभई लोग “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” अभियान से जुड़ें।  आगे उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, गर्व के साथ तिरंगे के साथ एक सेल्फी लें और उसे http://harghartiranga.com वेबसाइट पर अपलोड करें। बता दें सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज देश की एकता, गर्व और देशभक्ति का प्रतीक बन गया है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों को जोड़ने वाला एक बड़ा आंदोलन है जो हर किसी के दिल में देश के लिए प्यार और गर्व की भावना जगाता है।