• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का हुआ शुभारंभ

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

पौड़ी, उत्तराखण्ड

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में रक्षाबंधन के अवसर पर “सशक्त बहना उत्सव योजना” के तहत महिलाओं को अपने हुनर को दिखाने का शानदार मौका मिला है। जी हां रक्षाबंधन पर “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” के माध्यम से जिले के 24 स्थानों पर महिलाओं के बनाए उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। वही जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मुख्यालय में स्टॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वरोजगार के लिए महिलाओं को पूरा सहयोग देगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधना क्लस्टर की महिलाओं से ऑनलाइन बातचीत की और उन्होंने कहा कि वे हमेशा महिलाओं के लिए बेटे और भाई की तरह काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने “जल सखी योजना” की जानकारी दी, जिसमें जल संरक्षण और बिल बांटने का काम महिलाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने उत्पादों की बिक्री, लागत और गुणवत्ता पर सुझाव भी मांगे है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को योजना के लिए धन्यवाद कहा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। साधना क्लस्टर के जागृति संगठन की सदस्य सुशीला देवी ने बताया कि उनके समूह की 430 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाएं खेती, कैंटीन, डेयरी, आटा चक्की जैसे काम कर रही हैं। 15 अगस्त को उनके क्लस्टर को “आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि मार्केटिंग की सुविधा मिलने से उनकी आमदनी बढ़ी है।