देहरादून, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की
कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हिमगिरी
पैलेस के पास स्थित एक मजार को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार,
कार्रवाई से पहले जिला प्रशासन ने संबंधित दस्तावेजों की जांच की थी
और मौके पर नोटिस भी जारी किया था। स्थानीय लोगों की ओर से भी इस अवैध मजार को
लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। देहरादून की एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कार्रवाई की
पुष्टि की है।
धामी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड मे अवैध मजारों को सरकारी भूमि से
मुक्त करने का अभियान शुरू किया हुआ है और अभी तक 603 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा
चुकी है। हालांकि, इस
आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई मौकों पर उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान और सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं। सरकार का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और नियमों के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।



