• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

तंदूर की रोटियों पर थूकने के आरोप में फिरोज गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे में तंदूर की रोटियों पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सिकंदराबाद रोड स्थित जफर भाई मार्केट के 'अल हरम चिकन पॉइंट' का है।

बता दें, सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक रोटियों पर थूककर उन्हें तंदूर में लगाता हुआ दिखाई दिया। आरोपी की पहचान जहांगीराबाद निवासी फिरोज के रूप में हुई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया।

मामले में उप निरीक्षक सतेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी फिरोज ने अपनी हरकत स्वीकार कर ली। पुलिस ने होटल का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।