• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

महाशिवरात्रि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम को भेजा जाएगा दिव्य प्रसाद

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मथुरा, उत्तर प्रदेश

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस बार एक अनोखी और भावनात्मक पहल देखने को मिलेगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी तक दिव्य प्रसाद भेजा जाएगा। यह आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आगामी 8 फरवरी 2026 को यह दिव्य प्रसाद विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद काशी के लिए रवाना किया जाएगा।

प्रसाद में क्या होगा शामिल

इस विशेष प्रसाद में सवा मन फलाहारी लड्डू, फल, पंचमेवा, बाबा विश्वनाथ और माता अन्नपूर्णा के वस्त्र और श्रृंगार सामग्री, साथ ही सुगंधित द्रव्य शामिल होंगे। सभी सामग्री शास्त्रीय मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार तैयार की जाएगी। मंदिर के पुजारी विधिवत पूजा के बाद सजाए गए वाहन से प्रसाद को काशी विश्वनाथ धाम के लिए भेजेंगे।

आयोजन का उद्देश्य

संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मथुरा और काशी के बीच धार्मिक प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। महाशिवरात्रि शिव-पार्वती विवाह का पर्व है, इसलिए मथुरा की ओर से यह भेंट बाबा विश्वनाथ को अर्पित की जा रही है।