• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

आगरा में पांच बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, एक महिला के पास मिला पासपोर्ट

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

आगरा में ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र में लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठिये झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आगरा जिला जेल में बंद बांग्लादेशियों से मिलने के लिए कुछ लोग आए थे। इनमें बांग्लादेशी जन्नत आरा भी शामिल थी। जन्नत आरा ही बांग्लादेशियों को भारत में घुसपैठ कराती थी। पुलिस ने सभी लोगों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल है।

बता दें कि आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 14 के मैदान में बांग्लादेशियों की अवैध बस्ती मिली थी। इंटेलिजेंस के इनपुट के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने 32 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। सभी लोग अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे थे। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। पुलिस की पड़ताल में कई लोगों के पास फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड मिले थे। पुलिस ने 32 लोगों को जेल भेज दिया था।