• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

शहद से समृद्धि की उड़ान : आत्मनिर्भर बनते किसान

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश

किसानों ने अपने खेतों में मधुमक्खी पालन शुरू किया है। इन किसानों के पास लगभग 250 मधुमक्खी बॉक्स हैं, जिनसे वर्षभर में टनों शहद तैयार होता है। 

शाहजहांपुर के किसान अब खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन भी करने लगे हैं। जिले के 110 किसानों ने अपने खेतों में मधुमक्खी पालन शुरू किया है। इन किसानों के पास लगभग 250 मधुमक्खी बॉक्स हैं, जिनसे वर्षभर में टनों शहद तैयार होता है। एक बॉक्स से करीब 40 किलो शहद निकलता है, जिसका मूल्य बाजार में 240 से 700 रुपये प्रति किलो तक मिलती है। यानी अब किसानों को कम लागत में अधिक आमदनी हो रही है। सरकार की 'एकीकृत बागवानी विकास मिशन' योजना के तहत किसानों को मधुमक्खी पालन यूनिट पर 40% तक अनुदान भी मिल रहा है। किसान अपने मधुमक्खी बॉक्स फूलों वाली फसलों के पास रखते हैं, जिससे शहद भी अच्छा बनता है और फसलों की पैदावार भी बढ़ती है। यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक मजबूत कदम है। किसान अब खेती के साथ दूसरी कमाई के रास्ते भी अपना रहे हैं और अपने जीवन को बेहतर बना रहे हैं।