• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

बलिदानी सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को बसों में नि:शुल्क यात्रा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

देहरादून, उत्तराखण्ड


देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों के सम्मान में उत्तराखण्ड सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जी हां, अब राज्य के बलिदानी सैनिकों की वीरांगनाएं और वीर माताएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

यह सुविधा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य बलिदानी परिवारों को सम्मान देने के साथ-साथ उनके प्रतिदिन के आवागमन को सरल बनाना है। बता दें, इस योजना का लाभ राज्य के पात्र बलिदानी सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगा।

सरकार का मानना है कि निशुल्क बस यात्रा से बलिदानी परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी। यह कदम देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को भी दर्शाता है।

इस सुविधा को लागू करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग से सैनिक कल्याण विभाग को दी गई है। विभाग को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार के इस निर्णय से बलिदानी सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को दैनिक जीवन में आवागमन की सुविधा मिलेगी और उनके परिवारों के प्रति राज्य की सम्मान भावना भी मजबूत होगी।